फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 घंटे में आधा दर्जन मकान ढहे

24 घंटे में आधा दर्जन मकान ढहे

Thu, 06 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में आधा दर्जन मकान ढहे
ज्ञानपुर। जिले में कई दिनों से जारी लगातार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। इससे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुजरे 24 घंटे के दौरान आधा दर्जन से अधिक मकान धराशायी हो गए। इससे गृहस्थी के तमाम सामान जहां नष्ट हो गए, वहीं कई गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। ऊंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कुरमैचा में राजेंद्र सिंह, हरिमंगल सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह का रिहायशी मकान बीती रात बारिश के कारण गिर गया है। इससे उनका हजारों का सामान नुकसान हो गया। ग्रामप्रधान ने जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की मांग की है। क्षेत्र में कच्चे मकानों के गिरने से लोग भयभीत हो गए हैं। सुरियावां क्षेत्र के बीसा का पुरा गांव में बुधवार की देर शाम नागेश उपाध्याय का कई घरों का कच्चा खपरैल का रिहायशी मकान भरभराकर गिर गया। इससे भारी नुकसान हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक गृहस्थी के सामान के अलावा अनाज और अन्य जरूरी सामान जञां नष्ट हो गए, वहीं सामान रखने के लिए भी द़क्कत खड़ी हो गई है। गौरतलब है कि इस सीजन में बारिश के कारण अब तक लगभग चार दर्जन कच्चे मकान गिर गए। इससे लोगों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बारिश के कारण जिनके मकान गिर रहे हैं, उनकी क्षति का आकलन करवाकर भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed