फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पॉलिथीन भगाएं, समाज को स्वच्छ बनाएं

पॉलिथीन भगाएं, समाज को स्वच्छ बनाएं

Tue, 28 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन भगाएं, समाज को स्वच्छ बनाएं
भदोही। फ्रेंड्स क्लब एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से सोमवार को पॉलिथीन विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली से पूर्व रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पालिथीन से पर्यावरण को नुकसान तो होता ही है नालियां जाम होने का भी यह प्रमुख कारण है। कहा कि पालिथीन का प्रयोग रोकने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सुबह 10.30 बजे रैली रवाना हुई। संस्था के पदाधिकारियों के अलावा अध्यक्ष और सभासद भी साथ साथ चल रहे थे। युवा कार्यकर्ताओं के हांथ में तख्तियां थीं जिसमे पालिथीन के खतरों से आगाह किया जा रहा था। साथ में युवक पालिथीन विरोधी नारे भी लगा रहे थे। व्यापारियों, दूकानदारों से दूकान में पालिथीन न रखने और उसका इस्तेमाल रोकने में सहयोग मांग रहे थे। संस्था के विकास चौरसिया ने बताया कि रैली गल्ला मंडी, कटरा बाजार होते हुए अजिमुल्लाह चौराहे पर आ गया यहां से महादेव मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में अध्यक्ष के अलावा अंजनी, विशाल विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, गिरधारी जायसवाल, खुर्रम अंसारी, प्रिंस गुप्ता, सत्यशील जायसवाल, सुजीत यादव, विनीत बरनवाल, जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed