फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिक्स लेन के निर्माण में धांधली!

सिक्स लेन के निर्माण में धांधली!

Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिक्स लेन के निर्माण में धांधली!
लालानगर। वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे सिक्सलेन निर्माण में मानक को हाशिए पर डालकर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। हाईवे की सर्विस लेन पर मिट्टी डालने की बजाए कूड़ा-करकट डालकर बना दिया गया है, जिससे नवनिर्मित सड़क महीने भर के अंदर ही जगह-जगह धंसने लगी है। जलनिकासी की व्यवस्था न किए जाने से हाईवे के किनारे के भवन संकट में पड़ गए हैं। गोपीगंज थाना क्षेत्र के राधास्वामी धाम के समीप राजमार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा निर्माण कार्य मानक के विपरीत हो रहा है। सर्विस लेन पर बनी सड़क अभी जगह-जगह धंस रही है। शिव समाधि स्थल के समीप बनाए गए नाले के ऊपर का पक्का पुल अभी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है, जो कभी भी भयंकर हादसे की वजह बन सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में कूड़े के ढेर को सर्विस लेन पर डालकर ऊपर से थोड़ी मिट्टी और गिट्टी डालकर बनवा दिया जा रहा है। कहा कि विभाग जब चाहे, तब उस स्थान की खुदाई करके कार्य का भौतिक सत्यापन कर सकता है। सर्विस लेन पर नाला निर्माण करवाकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में जा रहा है। इससे हाईवे के किनारे के भवन खतरे में पड़ गए हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रभारी आरके वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed