{"_id":"5b5792e24f1c1b827d8b48e1","slug":"141532465890-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में हुई थी प्रापर्टी डीलर वीरेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में हुई थी प्रापर्टी डीलर वीरेंद्र की हत्या
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रोहनिया थाना के छितौनी निवासी प्रापर्टी डीलर वीरेंद्र मिश्र की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद की रंजिश में छह लोगों ने वीरेंद्र की हत्या की थी और शव को मिर्जापुर के अदलहाट थानांतर्गत रामपुर के समीप कलकलिया नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों में से तीन को टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी और शव ठिकाने लगाने के लिए प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।
एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि 30 जून को अदलहाट थाना क्षेत्र के रामपुर में कलकलिया नदी में 30 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश पाई गई थी। युवक की पहचान वीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी छितौनी के तौर पर हुई थी। वीरेंद्र की पत्नी बबिता मिश्रा ने पांच जुलाई को अज्ञात लोगों के विरुद्घ पति की हत्या कर लाश नदी में फेंकने के आरोप में अदलहाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में रोहनिया के औढ़े निवासी मुकेश उर्फ पाठक सिंह, प्रताप बहादुर उर्फ रोहन सिंह, राजेश उर्फ बच्चन सिंह, माधवपुर कोट निवासी नीतेश उर्फ विवेक सिंह, दीपेश उर्फ दीपू और अखरी निवासी रिंकू सिंह को वारदात में संलिप्त पाया। मंगलवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वीरेंद्र मिश्र की हत्या के कुछ आरोपी कोलकाता भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम अदलहाट के टेंगरा मोड़ स्थित डेढ़सी पुल पहुंची और तीन आरोपियों मुकेश उर्फ पाठक सिंह, प्रताप बहादुर सिंह उर्फ रोहन और नीतेश उर्फ विवेक सिंह को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र मिश्र उर्फ डब्लू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसने रोहन सिंह से छह लाख रुपये में एक जमीन का सौदा तय किया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिया था लेकिन वीरेंद्र ने पैसा लेने के बावजूद जमीन रोहन को नहीं दी और ज्यादा कीमत पर दूसरे को बेच दिया। इससे नाराज रोहन ने वीरेंद्र मिश्र की हत्या की साजिश रची। 29 जून को वीरेंद्र को औढ़े गांव निवासी पाठक सिंह के घर दावत पर बुलाया गया। वहां खाना खाने के दौरान उसे काफी शराब पिलाई गई। वीरेंद्र जब नशे में हो गया तो लाठी-डंडा से पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद विवेक की कार उसका शव ले जाकर अदलहाट के कलकलिया नदी किनारे फेंक दिया। इसके बाद सभी घर चले गए। एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे दीपू, बच्चन सिंह और रिंकू सिंह की तलाश की जा रही है।