{"_id":"5b37d68a4f1c1bf67a8b7faa","slug":"141530386058-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजीपुर को मिली दो सड़कों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजीपुर को मिली दो सड़कों की सौगात
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 काजीपुर में शनिवार को पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दो मार्गों का शिलान्यास किया। सड़कों की इंटरलाकिंग होने के साथ दोनों ओर नाली का भी निर्माण होगा। दोनों सड़कों पर 15.27 लाख की लागत आएगी। अध्यक्ष ने कहा कि ये दोनों गलियां लंबे समय से खस्ताहाल हैं।
वार्ड सभासद इरशाद अंसारी बबलू ने बताया कि पप्पू चाय वाले की दूकान के पास राशिद अंसारी के मकान से हाजी हलीमुल्ला अंसारी के मकान तक तथा मुश्ताक़ अंसारी के कालीन प्रतिष्ठान से शुकरुल्लाह के मकान तक सड़क वर्षों से जर्जर थी। एक दशक से दोनों मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी। उधर, चेयरमैन ने बताया कि एक मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ पेयजल पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लोग अपने सड़क का निर्माण देखें और यदि कोई कमी हो तो अवगत कराएं। इससे पूर्व मोहल्ले में पहुंचने पर लोगो ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने अपनी कुछ और समस्याएँ बताई जिसके बारे में अध्यक्ष ने आश्वस्त करते हुए थोड़ा समय मांगा। इस मौके पर प्रिंस गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, हन्नान अंसारी, अफसर अली, अशफाक अंसारी, मकबूल अंसारी, पप्पू चाय वाले, महमूद अंसारी, जावेद अंसारी, शाहआलम अंसारी, मुमताज अंसारी, जगबीर अंसारी, रमेश सरोज, सुजीत यादव आदि रहे।