{"_id":"5b1302044f1c1b13358b4b8e","slug":"141527972356-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों पर सपा चलाएगी हल्ला बोल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों पर सपा चलाएगी हल्ला बोल अभियान
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर की मासिक बैठक शनिवार को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हल्ला बोल, पोल अभियान के तहत दूसरे चरण में सोमवार से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभागों पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में 2019 में आगामी लोक सभा के दृष्टिगत मुख्य संगठन एवं 16 अनुसांगिक संगठनों को अपनी कमेटी के साथ, तीनों विधान सभा एवं 90 वार्डो में बूथ कमेटियों व वार्ड कमेटियों के पुर्नगठन पर चर्चा हुई।
महानगर के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा के नेता व मंत्री सत्तामद में चूर होकर धार्मिक आस्था को आहत करने वाली टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसा बोलने वाले को सपा कार्यकर्ता काशी में नहीं घुसने देंगे। मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से गरीब, मजदूर, किसान दो जून की रोटी के लिए संघर्षरत है। पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल ने कहा कि वाराणसी फ्लाईओवर हादसे में अभी तक क्षेत्रीय सांसद का मृतकों के परिजनों एवं घायलों को देखने न आना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल ने माता सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताये जाने पर कहा ऐसा बयान शर्मनाक और आस्था पर चोट करने वाला है। बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र त्रिवेदी, डॉ सूबेदार सिंह, डॉ उमा शंकर सिंह यादव, विवेक यादव, दीपक यादव, अवनीश यादव, पूजा यादव, मीरा सेठ, उमा रानी यादव, प्रिया राज अग्रवाल, श्वेता पाण्डेय, रितिका रानी, रेखा पाल, सीमा गुप्ता, नीलू पाण्डेय, जियालाल राजभर,माजूद रहे। अध्यक्षता राजकुमार जायसवाल, संचालन जितेन्द्र यादव और धन्यवाद आनंद प्रकाश तिवारी ने किया।