{"_id":"5b0c6c6b4f1c1ba46e8b523e","slug":"141527540843-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलटंकेश्वर क्षेत्र का जल्द होगा विकास0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलटंकेश्वर क्षेत्र का जल्द होगा विकास0
Updated Tue, 29 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। काशी के प्रमुख शिवालय शूलटंकेश्वर क्षेत्र को विकसित करने के लिए सोमवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के साथ माधोपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर और गंगा घाट के विकास के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मंदिर परिसर का मुआयना करने के बाद स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया।
राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कमिश्नर को निर्देश कि पक्के घाट के विस्तारीकरण, परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, हाई मास्टलाइट, मंदिर के लिए अलग से ट्रांसफार्मर, पहले के बने पक्के घाटों के मरम्मत, गंगाघाट व मंदिर परिसर की समुचित साफ सफाई कराने को कहा। इसके अलावा चुनार मार्ग से मुड़ने वाली सड़क पर एक मंदिर का बड़ा गेट बनवाने व मंदिर तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण, मंदिर परिसर में बने धर्मशाला का मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था व शौचालय निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुडे़ अन्य पहलुओं पर निर्देश दिया। मंदिर परिसर से सटे गंगा तट पर ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि तत्काल डीपीआर दें और विकास का कार्य भी प्राथमिकता पर शुरू करा दिए जाए । इस दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, वीरू सिंह, राजेंद्र गिरी पुजारी, नारायनी सिह, गनपत तिवारी, दशरथ यादव पवन मिश्र आदि लोग प्रमुख थे।