{"_id":"5b0332ec4f1c1bd4408b6e15","slug":"141526936300-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई ने छोटी बहन को राजस्थान में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाई ने छोटी बहन को राजस्थान में बेचा
Updated Tue, 22 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
लोहता। क्षेत्र के एक गांव की मुसहर बस्ती में भाई और बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मां की गैर मौजूदगी में बड़े भाई ने अपनी 12 वर्षीय छोटी बहन को राजस्थान ले जाकर बेच दिया। मां वापस घर आई तो उसे घटना की जानकारी हुई और उसने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को लोहता थाने में आरोपी हिरामन, रफीकुन, कल्लू और रबड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
लोहता थाने पहुंची किशोरी की मां ने बताया कि बीते अप्रैल महीने में वो अपने छोटे बेटे के पास मुंबई गई थी। इस दौरान उसकी छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के ससुराल में थी। इसी बीच बड़ी बेटी की ससुराल बड़ा बेटा गया और छोटी बेटी को अपने साथ अपनी ससुराल लेकर चला गया। इसके बाद बड़े बेटे ने छोटी बहन को राजस्थान ले जाकर बेच दिया। राजस्थान से छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बड़े भाई की करतूत बताई। किशोरी की मां ने बताया कि बड़ी बेटी की सूचना पर वह मुंबई से घर आई और एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें अपने बड़े बेटे की करतूत बताई। इस संबंध में इंस्पेक्टर लोहता ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। किशोरी को बरामद कर लाने के लिए एक पुलिस टीम राजस्थान भेजी जाएगी।