{"_id":"5af35b414f1c1ba0098b8f4c","slug":"141525898049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में दिखेगा स्विस काटेज और छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में दिखेगा स्विस काटेज और छोटे वाहन
Updated Thu, 10 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जनवरी महीने में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में स्विस काटेज और अत्याधुनिक छोटे वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इन कॉटेज में प्रवासियों को रुकवाने और छोटे वाहनों से उन्हें लाने-ले जाने में उपयोग किया जाएगा। सम्मेलन स्थल का चयन होते ही स्विस काटेज की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी। 11 मई को विदेश मंत्रालय और प्रदेश सरकार की टीम वाराणसी में इस सम्मेलन के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करेगी।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर लखनऊ में बैठक के बाद प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें उन्हें रुकवाने और सम्मेलन स्थल में घुमाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें प्रवासियों को रुकवाने के लिए बास के कमरे (स्विस काटेज) और टू सीटर वाहन के लिए अधिकारी दिल्ली की एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा सम्मेलन में आय के स्रोत बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसमें शामिल होने वालों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय से बैठक के बाद निर्णय होगा। मंगलवार को लखनऊ में राज्यमंत्री स्वाति सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि स्थान चयन के बाद आगे की तैयारियां शुरू होंगी।