{"_id":"5af35a4f4f1c1bed778b7873","slug":"141525897807-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर से गंगा में शुरू होगा जलपरिवहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर से गंगा में शुरू होगा जलपरिवहन
Updated Thu, 10 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अक्तूबर से गंगा में वाराणसी से हल्दिया के बीच जलपोतों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अक्तूबर में जलपरिवहन का ट्रॉयल करने का लक्ष्य रखा है। आधिकारियों की मानें तो नवंबर से गंगा के रास्ते माल ढुलाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
रामनगर के राल्हूपुर में बनाए जा रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल का कार्य 55 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। नवंबर 2018 तक इसको पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह काम अक्तूबर में ही पूरा कर लिया जाएगा। उधर, आईडब्ल्यूएआई काम पूरा होते ही ट्रायल रन कराने की योजना बना रहा है। इस दौरान हल्दिया से गंगा के रास्ते सामान वाराणसी आएगा और फिर यहां से माल हल्दिया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की मार्केटिंग विंग ने मल्टीनेशनल कंपनियों से कंसाइनमेंट के लिए बातचीत भी शुरू कर दी है।
‘नवंबर तक टर्मिनल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा पूरा प्रयास है कि नवंबर से ही गंगा में माल ढुलाई शुरू हो जाएगी’ प्रवीर पांडेय, योजना निदेशक, वाटरवेज-1