फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेट्रो का सर्वे पूरा 15 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

मेट्रो का सर्वे पूरा 15 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो का सर्वे पूरा 15 दिन बाद आएगी रिपोर्ट
वाराणसी। काशी में मेट्रो चलाने के लिए राइट्स की टीम ने दोबारा सर्वे पूरा कर लिया है। अब वह रिपोर्ट तैयार करके 15 दिन बाद वीडीए को सौंपेगी। इसके बाद तय होगा किस शहर में मेट्रो चलेगी या नहीं। हालांकि वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मोनोरेल और रोपवे की भी संभावनाएं तलाशने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बड़े महानगरों की तर्ज पर काशी में भी मेट्रो चलाने के लिए पहली बार सर्वे हुआ था, इसमें बीएचयू से भेल तक व बीएचयू से सारनाथ तक करीब 29 किलोमीटर के दो रूट बनाए गए थे। इसमें 22 किलोमीटर जमीन के अंदर टनल बनाकर और 7 किलोमीटर पिलरों को बना कर मेट्रो को दौड़ाना है।
विज्ञापन

इसके लिए राइट्स ने सर्वे किया लेकिन उस सर्वे को घाटे का सौदा बताते हुए इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर प्रदेश सरकार ने 81 लाख रुपये देकर राइट्स से दोबारा सर्वे कराया है। इस सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है टीम दिल्ली लौट चुकी है। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन बाद राइट्स अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी जा रही रोपवे की संभावनाएं
बनारस की गलियों व प्राचीन शहर होने के चलते सड़कों का चौड़ीकरण के अभाव में मेट्रो रेल सेवा को शुरू करने में अधिक परेशानी सामने आने वाली है। इसमें काफी तोड़फोड़ से लेकर कई अन्य समस्याओं को देखते हुए अब शहर में रोपवे चलाने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ताकि पिलरों के माध्यम से रोपवे को शहर में चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed