फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम जो कहते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते0

पीएम जो कहते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते0

Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पीएम जो कहते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते0
बाबतपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते। जो भाषण देते हैं उसका रिश्ता जमीन से कहीं नहीं होता।
विज्ञापन

गंगा में पानी कम होने और पीएम आगमन के दौरान पानी छोड़े जाने के सवाल पर तंज कसते हुए बोले कि इन्होंने चुनाव में जो वादे किए थे उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। चाहे गंगा की बात हो या रोजगार, किसानों को किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए। वह सोमवार की दोपहर में एयर इंडिया के विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। लंका में शोहदों से तंग आकर पढ़ाई छोड़ने वाली छात्रा व छेड़खानी से आजिज आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के संबंध में कहा कि कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में घपले को लेकर दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जांच की मांग पहले ही उठा चुके हैं। बोले, सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए जिससे युवाओं को न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed