{"_id":"5a9463414f1c1bea028b4c3c","slug":"141519674177-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"627 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
627 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जा रहीं बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में 12वीं की परीक्षाएं हुईं। दोनों पाली की परीक्षा में 627 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों ने दस्तक जरूर दी, मगर कोई नकल करते पकड़ा नहीं गया।
सोमवार को सुबह की पाली में 12वीं चित्रकला आलेखन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1972 में से 284 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1688 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में 12वीं चित्रकला प्राविधिक प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 703 परीक्षार्थियों में से 124 ने परीक्षा छोड़ दी। 579 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में 12वीं अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत 3223 में से 217 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की ही पाली में 12वीं अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत सभी दो ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि अर्थशास्त्र के सवाल काफी कठिन थे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न हो रही है। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर लगातार दस्तक दे रहे हैं।