{"_id":"5a8b36c94f1c1b93268bb26e","slug":"141519072969-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी घाट पर जीवंत हुआ मिनी भारत का नजारा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी घाट पर जीवंत हुआ मिनी भारत का नजारा0
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अस्सी घाट पर मिनी भारत का नजारा जीवंत हो गया। देश भर की संस्कृति, कला, शिल्प और खानपान के विविधताओं से भरा रस बनारस मेला सोमवार को अस्सी घाट पर शुरू हो गया। मेले में पारंपरिक, लोक और आदिवासी नृत्य महोत्सव के अलावा हस्तकला, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक खाद्य महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से किया गया है। महोत्सव में 40 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। 22 फरवरी तक चलने वाले मेले में आने वाले दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक आयोजनों को प्रस्तुत किया जाएगा।
हरियाणा का बीन वादन, मणिपुर का लाईहरोबा, यूपी का लोकनृत्य, मिजोरम का चेरांव, झारखंड का छऊ और राजस्थान का कच्ची घोड़ी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मेला प्रभारी एमएम मणि तिवारी ने बताया कि मेले में देश के सभी प्रांतों की कला और संस्कृति का समन्वय किया गया है। मेले में मणिपुर, राजस्थान, दीमापुर, यूपी, उत्तराखंड, कोलकाता, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों के शिल्पकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को मेले का उद्घाटन आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के अद्वैत गण नायक ने किया।