{"_id":"5a820a634f1c1b91268b9d89","slug":"141518471779-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को कॉलेज गेट पर रोका, बवाल के बाद पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को कॉलेज गेट पर रोका, बवाल के बाद पीएसी तैनात
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर।क्षेत्र के उमरहां स्थित जयप्रकाश महाविद्यालय में सोमवार को कॉलेज का गेट बंदकर छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था जिससे नाराज छात्रों ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्यालय के कर्मचारी महाविद्यालय में प्रवेश करने लगे तो वहां पर मौजूद चपरासी सागर यादव ने उन्हें रोक दिया और कहा कि पूर्व प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने मना किया है।
इस बाबत जब महाविद्यालय के बाबू सत्येंद्र मौर्य ने थानाध्यक्ष चौबेपुर ओमनारायण सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने थाने में शिकायत की बात कही। इस पर बाबू सत्येंद्र शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे तब तक पता चला कि छात्रों को भी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस बात को लेकर आक्रोशित छात्रों ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर पथराव करते हुए चक्काजाम कर दिया। कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को आश्वासन देकर जाम हटवाया। वहीं तनाव को देखते हुए महाविद्यालय में पीएसी की तैनाती की गई है। उधर, महाविद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसादन ने पूर्व प्रबंधक के कृ त्यों की जानकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति को दे दी है।