{"_id":"5a79ff884f1c1b410b8b778a","slug":"141517944712-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में दिनदहाड़े हुई प्यारेलाल यादव की हत्या के तीसरे दिन मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी के सपा विधायक पारसनाथ यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके लखौवा स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृत प्यारेलाल की पत्नी गीता देवी को एक लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और मृतक के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी ली।
पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने पीड़ित परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेंगे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुपमा यादव ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिया। विधायक के साथ सपा नेता उमाशंकर यादव, सरपंच संतोष यादव, राजबहादुर यादव, डा. संतोष यादव, जनता यादव, जितेंद्र यादव, विनय यादव, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद थे। मृतक प्यारेलाल चार बेटियों और दो बेटों के पिता थे। वह अपने परिवार के अकेला कमासुत सदस्य थे। बड़ी बेटी प्रतिमा 18 वर्ष की है। उधर हत्या के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि 48 घंटे के भीतक हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने का भरोसा देकर पुलिस अधिकारियों ने घटना के विरोध में लगे जाम को समाप्त करवाया था। हाईवे पर लगे जाम की खबर पर मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण संजय राय ने जब 48 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दे रहे थे तो बक्शा थानाध्यक्ष ने 24 घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात में कई संभावित ठिकानों पर दबिश जरूर दी लेकिन हत्यारोपियों का कहीं सुराग नहीं लग सका।