{"_id":"5a6a39ca4f1c1b4e588b4d46","slug":"141516911050-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटन की बैठकें स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटन की बैठकें स्थगित
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर शिकायतों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निरस्त सरकारी सस्ते गल्लों की दुकानों के आवंटन में भी समस्याएं आ रही हैं। जिले में 33 सरकारी गल्ले की दुकानें निरस्त चल रही है। इन दुकानों के उपभोक्ताओं को अन्य दुकानों से संबंद्ध किया गया है।
डीघ विकास खंड के भावापुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। आवंटन के लिए नियुक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र जब बैठक में पहुंचे तो कोरम पूरा होने के अभाव में बैठक को स्थगित करना पड़ा। गांव में कुल 1330 उपभोक्ता हैं। बैठक में 244 मौजूद थे। जबकि कोरम को पूरा करने के लिए 266 को मौजूद रहना जरुरी था। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब आवंटन के लिए 30 जनवरी को भावापुर गांव में बैठक होगी। इसी तरह डीघ विकास खंड के हरिरामपुर गांव में भी गुरुवार को कोटे के आवंटन के लिए खुली बैठक होनी थी। आवंटन के लिए नियुक्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल जब पहुंचे तो प्रधान के गैरहाजिर रहने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल ने बताया कि खंड विकास अधिकारी डीघ ने बताया कि ग्राम प्रधान एक सप्ताह के लिए मेडिकल लीव पर है। अब बैैठक की दूसरी तिथि तय की जाएगी।