{"_id":"5a4e85b64f1c1b09788b6915","slug":"141515095478-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बेहाल, आढ़ती मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बेहाल, आढ़ती मालामाल
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज (भदोही)। क्षेत्र के किसान बेहाल हैं। किसान अपने धान को औने-पौने दाम में आढ़तियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर हैं। किसान बदहाल हैं। मगर कुछ आढ़तिया मालामाल होते जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि हम लोग दो माह से धान क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए दौड़ लगा रहे है। किंतु हमें न तो बोरी दी जा रही है और न ही धान ही खरीदा जा रहा है।
कहा कि क्रय केंद्र पर धान खरीदा भी जा रहा है, तो एक सीमा तय कर दी गई है। इससे बड़े किसान परेशान हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि ऐसे किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जिनके पास पर्याप्त धान नहीं है। उनके नाम पर क्षेत्रीय दूकानदार कमीशन देकर धान बेच रहे हैं। जिन किसानों के पास धान है, वे सड़क पर अपना धान बेचने के लिए घूम रहे हैं। अमितेश पांडेय, विकास राय, राम सिंह, सभाजीत यादव, दिनेश शुक्ल, सुरेंद्रनाथ पांडेय, शिवशंकर पांडेय, गंगाधर मिश्र, राजेश तिवारी, नन्हे सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की ताकि किसानों का शोषण रुक सके।