फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा में है राजभर समाज का सम्मान: राज्यमंत्री अनिल राजभर

भाजपा में है राजभर समाज का सम्मान: राज्यमंत्री अनिल राजभर

Sun, 24 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में है राजभर समाज का सम्मान: राज्यमंत्री अनिल राजभर
पिंडरा। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा कि राजभर समाज का सम्मान भाजपा में है। समाज को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के प्रति तैयार होना होगा। शनिवार को सिंधोरा में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि मेरा सम्मान आपके सम्मान में सुरक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार राजभर समाज के अगुवा रहे सुहेलदेव महाराज के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में रोहनिया क्षेत्र में महाराज सुहेलदेव की विशाल मूर्ति स्थापित की जा रही है। साथ ही समाज को मुख्य धारा में लाने के कई तरह की योजनाओं को भी ला रही है। इस दौरान भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू ने कहा कि पिंडरा क्षेत्र की समस्या के लिए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने स्वयं रुचि लेकर हैंडपंप व विद्युतीकरण का प्रयास किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता झब्बर राजभर ने की। संचालन पारस राजभर ने किया। इस मौके पर केशव राजभर, बबलू राजभर ,महेंद्र, हरिशकर ,मुन्नीलाल, तिलक, अवधेश, राजन, सुरेंद्र, उदय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed