फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्वजीत बने तहसील बार के अध्यक्ष, भूपेंद्र महामंत्री

सर्वजीत बने तहसील बार के अध्यक्ष, भूपेंद्र महामंत्री

Sun, 10 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
सर्वजीत बने तहसील बार के अध्यक्ष, भूपेंद्र महामंत्री
राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन, राजातालाब के चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना हुई। इसके बाद अध्यक्ष पद पर सर्वजीत भारद्वाज और महामंत्री पर भूपेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल निर्वाचित हुए तो संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर जय सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

तहसील बार का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुआ था। शनिवार को चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक राधेमोहन त्रिपाठी और सुरेश श्रीवास्तव की देखरेख में मतगणना कराई गई। अध्यक्ष सर्वजीत ने सर्वाधिक 336 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी काशीनाथ (281) को 55 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर भूपेंद्र ने अशोक सिंह को 140 मतों से पराजित किया। भूपेंद्र को 336 जबकि अशोक को 196 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 380 मत पाकर अनिल जायसवाल विजेता बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमसागर पाठक को 232 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर जय सिंह 321 मत पाकर बाजी मार ली। उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष चौबे को 290 मत मिले। परिणाम जारी होने के बाद बार अध्यक्ष सुनील सिंह और दोनों चुनाव पर्यवेक्षकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंध समिति सदस्य के दो पद रिक्त रह गए हैं। इस दौरान प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, सतीश, ज्ञान प्रकाश दूबे और तोयज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed