{"_id":"5a1dc5e54f1c1b0d698bec5c","slug":"141511900645-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट के दूसरे छोर पर जुहू-चौपाटी जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट के दूसरे छोर पर जुहू-चौपाटी जैसा नजारा
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी की शान तो गंगा घाट ही हैं लेकिन इन दिनों गंगा का दूसरा छोर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गंगा पार रेत पर भी लोग मौज-मस्ती करने पहुंच रहे हैं। यहां ऊंट की सवारी, नौका विहार और घुड़सवारी जैसी सुविधाएं आपको मिल जाएंगी। युवाओं और बच्चों के लिए तो सबसे पसंदीदा स्थल बन गया है।
रेत पर बच्चे खूब उछल-कूद करने के साथ तरह-तरह के गेम खेलते हुए तो परिवार के बड़े सदस्य बाटी-चोखा बनाते हुए दिख जाएंगे। यही नहीं, घुड़सवारी और ऊंट की सवारी भी बच्चों के लिए सबसे ज्यादा मस्ती का माध्यम मिल जाता है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेती पर अस्थाई दुकानें भी सज जाती हैं। चिप्स, पॉपकार्न, फ ल, पानी आदि जरूरत के सामान यहां लोगों को उपलब्ध हो जाते हैं। तमाम लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर जाते हैं तो कुछ लोग रेत पर ही लिट्टी-चोखा बनाकर बनाते हैं। यही नहीं, फिल्म निर्माताओं को भी यह स्पॉट खूब लुभा रहा है। यहां भोजपुरी, दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए टीमें पहुंच रही हैं।
शनिवार और रविवार को गंगा पार सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ गंगा पार रेती पर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यहां के आकर्षण और भीड़ को देखते हुए लोगों ने इसे अब बनारस का जुहू-चौपाटी कहना शुरू कर दिया है। अपने दोस्तों के साथ यहां जन्मदिन मनाने पहुंची आकांक्षा ने बताया की शहर की भीड़ और शोरगुल से हटकर यह स्थल सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट है। दक्षिण भारत से काशी भ्रमण पर आए श्रीनिवासन भी अपने परिवार के साथ रेती पर पहुंच थे। उनका कहना था कि गुनगुनी धूप में रेती से गंगा की लहरों और घाटों को निहारना उनके लिए अद्भुत अनुभव था।