{"_id":"5a172e744f1c1b68678bdae7","slug":"141511468660-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। किसी तरह की सभा, जुलूस या दूसरे माध्यमों से प्रचार की अनुमति नहीं होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है। पुलिस-प्रशासन और मजिस्ट्रेटों को शाम पांच बजे के बाद प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है।
नामांकन के बाद से शुरू हुआ निकाय चुनाव का घमासान अब तक अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थमने के बाद शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। रविवार यानी 26 नवंबर को मतदान होगा। एक दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित होंगे। मतदान के लिए नगर निगम, नगर पालिका परिषद रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में कुल 973 बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम के 90 वार्डों में 910 बूथों पर 1820 ईवीएम लगाई जाएंगी। नगर पंचायत और रामनगर पालिका में बैलेट पेपर से मतदान होगा। रामनगर के 25 वार्डों के लिए 53 बूथ और गंगापुर के 10 वार्डों के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार दस लाख 82 हजार 978 लोग मतदान करेंगे। वहीं रामनगर पालिका में 48 हजार 611और गंगापुर नगर पंचायत में 5 हजार 948 लोग मतदान करेंगे। नगर निगम, रामनगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत को मिलाकर कुल 11 लाख 37 हजार 537 मतदाता वोट डालेंगे।