{"_id":"59efaebe4f1c1bd1538b8fe3","slug":"141508880062-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस क्लब के चुनाव की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस क्लब के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस क्लब में चुनाव का बिगुल मंगलवार को बज गया। मंगलवार से नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। गुरुवार तक नामांकन किए जा सकेंगे। 29 अक्तूबर को एजीएम की बैठक होगी। बैठक के बाद सात पदों के लिए मतदान होगा। इन्हीं में से किसी एक को सचिव और एक को कोषाध्यक्ष चुना जाएगा। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को अनिल कुमार सिंह ने नामांकन फार्म लिया। करीब 1400 सदस्य चुनाव में हिस्सा लेंगे।
बनारस क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव प्रत्येक साल होता है। पिछले साल 24 सितंबर हो हुआ था। इस साल त्योहार की वजह से चुनाव की प्रक्रिया देर से शुरू हुई। क्लब के वर्तमान सचिव जयदीप सिंह ने बताया कि नोटिस बोर्ड के माध्यम से भी सारे सदस्यों को चुनाव की प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है। एजीएम की बैठक में भी सभी सदस्यों को पत्र भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि बनारस क्लब के पदेन अध्यक्ष कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और उपाध्यक्ष डीएम योगेश्वर राम मिश्रा हैं।