फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिले की सौ सड़कों के निर्माण और मरम्मत का निर्देश

जिले की सौ सड़कों के निर्माण और मरम्मत का निर्देश

Sun, 15 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जिले की सौ सड़कों के निर्माण और मरम्मत का निर्देश
वाराणसी। चंदौली के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को सारनाथ स्थित पर्यटक आवास गृह में सांसद एवं विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वाराणसी के सेवापुरी, रोहनिया, अजगरा एवं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराने के लिए इस्टीमेट तैयार कर नाबार्ड को भेजने का निर्देश दिया। कहा कि एक किलोमीटर तक की सड़कों का पीडब्ल्यूडी और एक किलोमीटर से कम की सड़कों का इस्टीमेट ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तैयार करेगा।
विज्ञापन

वहीं, बनारस के आठों विधानसभा क्षेत्रों में सौ-सौ हैंड पंप और सौ-सौ सोलर लाइट लगाने के लिए जल्द प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा। बताया कि प्रस्ताव मिलते ही शासन से धनराशि आवंटित कर दी जाएगी। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम सभा सिओ सभी कार्य पूरे होने पर उन्होंने संतोष जताया। साथ ही 25 बचे हुए शौचालयों का निर्माण 10 दिनों में पूरा कराकर गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित करने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने से कहा कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव नाबार्ड को भिजवाएं। साथ ही हैंड पंप और सोलर लाइट के प्रस्ताव हर हाल में एक हफ्ते में भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह सांसद आदर्श ग्राम की डिजिटल डायरी बनाई गई है, उसी प्रकार पूरे जिले की डायरी बना कर कराए गए कार्यों की जानकारी अपलोड की जाए। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा के अलावा आरईएस, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नलकूप और जल निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed