फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हाईवे पर हंगामे में नेहा यादव समेत 26 गिरफ्तार

हाईवे पर हंगामे में नेहा यादव समेत 26 गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हंगामे में नेहा यादव समेत 26 गिरफ्तार
वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा के समीप एनएच-दो पर मंगलवार की रात पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, मारपीट और तीन घंटे तक जाम लगाने के मामले में लंका थाने में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही, पुलिस ने 21 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पांच ट्रक जब्त किए हैं। लूटपाट, मारपीट और हाईवे जाम करने के आरोप में बरेली की मूल निवासी और सीरगोवर्धनपुर में रहने वाली छात्रा नेहा यादव सहित पांच अन्य आरोपियों को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे छात्रा नेहा यादव, अशोक कुमार, सुनील, राजित यादव, संदेश कृष्ण और सूरज के साथ पहुंची थी। नेहा का दावा था कि उसने पांच ट्रकों से तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओें को पकड़ा जबकि कुछ अन्य ट्रक में सवार तस्कर पुलिस की मिलीभगत से भागने में कामयाब रहे। इसी दौरान गोरक्षा संगठनों से जुड़े कुछ लोग पहुंच गए तो कहासुनी के बाद नेहा से उनकी मारपीट हो गई। मारपीट के विरोध में नेहा सड़क पर लेट गई तो रात 11 से दो बजे तक डाफी प्लाजा के समीप एनएच-दो जाम रहा। अंतत: महिला पुलिस की मदद से नेहा को हिरासत में लेकर महिला थाना भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस ने भोर तक ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कीं।
विज्ञापन

लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि रमना चौकी प्रभारी की तहरीर पर 160 गोवंश बरामद कर 21 आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रक चालकों के मोबाइल और पैसा लूटने के आरोप में नेहा और उसके पांच साथियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। सूरज फरार है जबकि अन्य के पास से पैसा और मोबाइल बरामद कर लिया गया। तीसरा मुकदमा नेहा और उसके साथियों के खिलाफ हाईवे जाम करने के आरोप में दर्ज किया गया है। चौथा मुकदमा नेहा और उसके साथियों के खिलाफ सामाजिक संगठन से जुड़े प्रवीण योगी और उसके साथियों के साथ मारपीट के आरोप में दर्ज किया गया है। वहीं, पांचवां मुकदमा नेहा और उसके साथियों के साथ मारपीट, छेड़खानी करने के आरोप में प्रवीण योगी और उसके साथी सौरभ राय, आशुतोष, ईशू और अभिषेक गौरव के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बुधवार की सुबह एक वीडियो क्लिप वायरल हुई। इसमें दिखाया गया है कि डाफी टोल प्लाजा के समीप नेहा ने गोरक्षा संगठन से जुड़े एक युवक को पहला थप्पड़ मारा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो क्लिप को सुरक्षित कर पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है। वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई तो उसे साक्ष्य के तौर पर उपयोग किया जाएगा। लंका थानाध्यक्ष ने बताया नेहा के खिलाफ इटावा जिले सहित कुछेक अन्य स्थानों पर मुकदमा दर्ज होने का मामला संज्ञान में आया है। दर्ज मुकदमों का विवरण जुटाकर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed