फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कालिका बाजार का बंदोबस्ती नक्शा गायब

कालिका बाजार का बंदोबस्ती नक्शा गायब

Thu, 28 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
कालिका बाजार का बंदोबस्ती नक्शा गायब
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका बाजार का बंदोबस्ती नक्शा तहसील रिकार्ड रूम से गायब हो गया है। यही कारण है कि मां कालिका देवी मंदिर के लगभग साढ़े छह बीघे के तालाब और भीटे की भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाइश करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। नक्शा गायब होने की पुष्टि बुधवार को हल्का लेखपाल त्रिभुवन मौर्या ने की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उर्दू के नक्शे से काम किया जा रहा है, लेकिन इससे काफी दिक्कतें आ रही हैं। आरोप है कि रिकॉर्ड रूम से बंदोबस्ती नक्शा गायब कराने के पीछे उन्हीं भू माफियाओं का हाथ हो सकता है, जिन्होंने भीटे और भूमि पर अवैध कब्जा किया और करवाया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों राजातालाब के तहसीलदार ओमप्रकाश श्रीवास्तव कालिका बाजार में तालाब और भीटे का निरीक्षण करने के दौरान राजस्व टीम से बंदोबस्ती नक्शे की मांग किये थे, जिन्हें बताया गया कि पूर्व में ही बंदोबस्ती नक्शा गायब हो चुका है। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नक्शा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। बंदोबस्ती नक्शा रिकार्ड रूम तहसील के अलावा लखनऊ मुख्यालय में रखे जाते हैं। कालिका बाजार का नक्शा रिकार्ड रूम और तहसील से गायब है। सरकारी तालाब, भीटा, बंजर और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले पहले मूल बंदोबस्ती नक्शा गायब करवाते हैं। ताकि उनके द्वारा तैयार कराए गए नक्शे के आधार पर फर्जी ढंग से कब्जा की गई भूमि की पैमाइश उनके मनमुताबिक हो सके। सेवापुरी के नायब तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 22 गांवों के बंदोबस्ती नक्शे की मांग लखनऊ मुख्यालय से की गई है। एक सप्ताह के अंदर इन सभी गांवों के नक्शे उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed