{"_id":"59b1ae2a4f1c1bf07f8b4de3","slug":"141504816682-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिसपुर और मंगारी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिसपुर और मंगारी ने जीता मैच
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। दबेथुवा स्थित श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज के मैदान पर गुरुवार को खेली गई अंतर विद्यालयी जोनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में खालिसपुर तथा जूनियर वर्ग में मंगारी विजयी रहा। जोन स्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता में सिंधोरा, खालिसपुर, बसनी, कनियर, नयेपुर, पिंडरा, राजपुर, मंगारी, कठिराव, बड़ागांव, देवचंदपुर, मलहथ स्थित इंटर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में सीनियर वर्ग में खालिसपुर ने राजपुर को लगातार दो सेटो में 15-8 व 15-3 से हरया। वहीं जूनियर वर्ग में मंगारी ने दबेथुवा को 15-1 व 15-4 से हराने में सफल रहा।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन नेशनल इंटर कालेज पिंडरा के प्रधानाचार्य व शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंह व धन्यवाद विद्यासागर राय ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय, गामाशंकर, मृत्युंजय श्रीवास्तव, बलधारी यादव, श्रीप्रकाश द्विवेदी, छेदी सिंह व खेल शिक्षक विपिन सिंह, रमाकांत सिंह, राजू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विजय यादव, राजीव राय समेत अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। वही प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंह ने बताया कि आगामी 11 सितंबर को इसी कॉलेज के मैदान पर जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।