फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कब्जेदारों को हटाकर गरीबों की वापस होगी जमीन: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

कब्जेदारों को हटाकर गरीबों की वापस होगी जमीन: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Mon, 04 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
कब्जेदारों को हटाकर गरीबों की वापस होगी जमीन: मंत्री ओम प्रकाश राजभर
चौबेपुर/दानगंज/हरहुआ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों में गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था। हमारी सरकार 15 दिनों में कब्जेदारों को हटाकर उनकी जमीन सौंपेंगी। रविवार को पार्टी की ओर से कई स्थानों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ता की ओर से मुनारी बाजार, धौरहरा अभिनंदन समारोह में मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों को होमगार्ड बना दिया था, कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव देकर नई यूनिफार्म बनवा दी है। ट्रांसफार्मर जलने पर चंदा नहीं जुटाना पड़ेगा। पुलिस भर्ती जल्द होगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, शशि प्रताप सिंह, नित्यानंद चौबे, मृत्युंजय सिंह, गणेश चौहान, लालजी राजभर, छेदी यादव, शिवचरण राजभर, बसंत राजभर आदि शामिल रहे। संचालन रामप्रताप मौर्य ने किया। अजगरा बाजार में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय के नाम पर पैसा लेने वाले अधिकारियों की छुट्टी होगी। इस बारे में लिखित शिकायत करने को कहा। शोले का गब्बर बन जाएगा। सरकार को सांसद, विधायक निधि व पेंशन बंद कर देनी चाहिए। इन रुपयों से गरीबों का कल्याण होना चाहिए। स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता हुई है। इस पर जल्द निर्णय होगा। प्रदेश सरकार भर्ती करने जा रही है। किसान पप्पू सिंह ने कहा कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इससे फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

तरसड़ा, चौलापुर और हरहुआ के अजगरा विधानसभा में उंदी दुर्गा मंदिर के पास हुई जनसभा में मंत्री ने भ्रष्टाचार के मुददे पर पीएम और सीएम का साथ देने की अपील की। अब नकल से नहीं अकल से नौकरी मिलेगी। माया, मुलायम और अखिलेश की सरकार नहीं है। यह मोदी और योगी की सरकार है। अजगरा विधायक ने कहा कि आप लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। 20 अति गंभीर मरीजों का इलाज कराया। 56 हैंडपंप रिबोर, 21 नए लगाए गए। कार्यक्रम में उमेश मिश्र, उमेश पाठक, विवेक मिश्र, रमेश राजभर, बनारसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed