{"_id":"598781ef4f1c1bfd488b45f1","slug":"141502052847-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में जल्द बनेगा स्थायी हज हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में जल्द बनेगा स्थायी हज हाउस
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हजयात्रा की अंतिम उड़ान के एक दिन पहले रविवार को चौकाघाट स्थित अस्थायी हज हाउस पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी में जल्द स्थायी हज हाउस का निर्माण शुरू होगा। हज हाउस के लिए काशी में ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है जो वक्फ की हो और जिस पर कोई विवाद न हो ताकि एक बार निर्माण का काम शुरू हो तो इसे जल्द पूरा किया जा सके। हमारी सरकार पूर्वांचल के 16 जिलों से जाने वाले जाइरीन को स्थायी हज हाउस की सौगात देगी।
उन्होंने कहा कि हज कमेटी व पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से शहर में जिन स्थानों का प्रस्ताव दिया गया है, उन स्थानों का जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। बड़ागांव, एलटी कालेज, नदेसर के साथ ही चौकाघाट के अस्थायी हज हाउस, जो भी जगह उचित होगी शासन के निर्देश पर जल्द ही उस पर काम शुरू कराया जाएगा। हज कमेटी व पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से स्थायी हज हाउस की मांग को लेकर राज्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया गया। इससे पहले सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने पूरे अस्थायी हज हाउस का उन्हें निरीक्षण करवाया और जाइरीन के लिए स्थायी हज हाउस की मांग की। राज्यमंत्री ने कहा कि इस बार हम हाजियों के लिए एक हज मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे। हज से लौटने के बाद हाजियों और उनके परिवार के साथ एक कार्यक्रम किया जाएगा। इससे एक सौहार्द का माहौल तो बनेगा ही साथ हाजियों की दिक्कतें व समस्याएं भी जानने को मिलेंगी। इससे पहले उन्होंने जाइरीन से मुलाकात की। मुल्क में शांति की दुआ करने के लिए उनसे अपील की। इस मौके पर हाजी रईस अहमद, डॉ. अकबर अली, राज्य हज सेवा समिति के परवेज अहमद जोखू, डॉ. अमीन, मौलाना रियाज अहमद कादरी, अदनान खां आदि मौजूद रहे।