{"_id":"597a53874f1c1b20798b49a8","slug":"141501188999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग का प्रधान सहायक घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग का प्रधान सहायक घूस लेते गिरफ्तार
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक महमूद इलाही अंसारी को एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। महमूद इलाही अंसारी के खिलाफ सिगरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी को 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना था। गाजीपुर के करंडा का मूल निवासी महमूद इलाही अंसारी सिगरा स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में रहता था।
एंटी करप्शन की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर राम सागर ने बताया कि रानीपुर निवासी अशोक सिंह ने शिकायत की थी कि ठेकेदारी के रजिस्ट्रेशन की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए महमूद इलाही अंसारी 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था। अशोक सिंह की शिकायत पर उन्हें 15 हजार रुपये के नोट में केमिकल लगाकर अंसारी के पास भेजा गया। उसने जैसे ही रुपये थामे, इंस्पेक्टर सरोज पांडेय व गोविंद वल्लभ जोशी और एसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और उसका हाथ धुलवाया गया। नोटों में केमिकल लगे होने के कारण महमूद की हथेलियाें ने असलियत बयान कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।