{"_id":"5952c1174f1c1b463c8b472b","slug":"141498595607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी में घुसकर मुनीम की हत्या, 11 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी में घुसकर मुनीम की हत्या, 11 लाख लूटे
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेड कोठी स्थित वनस्पति घी और टूथपेस्ट एजेंसी में सोमवार की आधी रात बाद घुसे बदमाशों ने मुनीम अशोक गुप्ता (55) की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या कर दी। आलमारी में रखे 11 लाख रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। एजेंसी के मैनेजर राकेश की सूचना पर भोर में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां लहूलुहान शव पड़ा था, वहीं बगल में खून से ‘विकाश’ लिखा था। वारदात में करीबियोें की संलिप्तता की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस ने एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड और गोदाम मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद सहित अन्य जगह व्यापार करने वाले कमल अरोड़ा का परेड कोठी में तीन मंजिला मकान है। यहीं कमल की वनस्पति घी, टूथपेस्ट और ब्रश की एजेंसी है। कमल के मुनीम पियरी निवासी अशोक गुप्ता का तीन माह पहले पैर टूट गया था। इस वजह से बीते डेढ़ महीने से अशोक एजेेंसी वाले मकान के प्रथम तल में रहते थे। वहीं, चोलापुर क्षेत्र का सिक्योरिटी गार्ड गंगाराम यादव मकान के गेट के बाहर एक छोटे से कमरे में रहता था। गंगाराम ने पुलिस को बताया कि रोजाना की भांति सोमवार की रात भी अशोक ने रस्सी के सहारे चाबी नीचे लटकाई तो उसने शटर चैनल पर ताला लगा दिया। इसके बाद उन्होंने चाबी ऊपर खींच ली। रात 2:50 बजे के लगभग उसे लघुशंका लगी तो उसने देखा कि चैनल का ताला खुला था। उसने मैनेजर गायघाट निवासी राकेश चौबे को फोन किया। राकेश आए तो दोनों ऊपर गए, वहां अशोक अपने कमरे में नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। बदमाशों ने नुकीले हथियारों से शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए थे।
समीप ही अशोक का तौलिया पड़ा था। चाबियां फेंकी पड़ी थीं और आलमारी खुली हुई थी। अशोक के शव के बाएं हाथ के पास खून से ‘विकाश’ लिखा था। सूचना मिलने पर मंगलवार की तड़के आईजी रेंज दीपक रतन और एसएसपी नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे। सिगरा पुलिस गार्ड गंगाराम और गोदाम मैनेजर विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना की जानकारी पाकर बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अशोक की पत्नी शशि, बेटे अभिषेक और बेटी शिप्रा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
लॉकर में रखे 25 लाख सुरक्षित
कारोबारी कमल अरोड़ा ने मुंबई एयरपोर्ट से ‘अमर उजाला’ को फोन कर बताया कि राकेश ने हिसाब का मिलान किया तो पता लगा है कि आलमारी में रखे लगभग 11 लाख रुपये बदमाश लूट ले गए हैं। लॉकर में रखे 25 लाख रुपये सुरक्षित हैं, जो सिगरा थानाध्यक्ष के पास हैं। बताया कि औरंगाबाद था, वहां से मुंबई आया हूं और जल्द ही शहर पहुंचने के प्रयास में हूं।
खुलासे के लिए दो टीमें गठित
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि वारदात में करीबियों का ही हाथ है। बगैर करीबी के गेट का ताला कैसे खुलेगा। एजेंसी के एकाउंट संबंधी रिकार्ड पुलिस चेक करेगी तभी लूट के संबंध में कुछ कहना संभव होगा। 25 लाख रुपये लॉकर में सुरक्षित मिले हैं उन्हें वीडियोग्राफी कराकर रखा गया है और व्यापारी के आते ही सौंप दिया जाएगा। अगल-बगल के सभी होटलों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं। दो टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।