{"_id":"5d7f84188ebc3e014d68094f","slug":"140-year-old-silver-coins-found-in-excavation-during-reign-of-queen-victoria-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : खुदाई में मिले 140 साल पुराने चांदी के सिक्के, उस समय रानी विक्टोरिया का था शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : खुदाई में मिले 140 साल पुराने चांदी के सिक्के, उस समय रानी विक्टोरिया का था शासन
Mon, 16 Sep 2019 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव में एक मकान की खुदाई के दौरान 140 साल पुराने चांदी के सैकड़ों सिक्के मिले हैं। सिक्के घड़े में भरकर जमीन के अंदर दबाए गए थे। पुराने सिक्के मिलने की सूचना पर पुरातत्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और 245 सिक्के कब्जे में लिए।
विज्ञापन
रविवार को बसनी स्थित सुरेश सेठ के मकान में खुदाई हो रही थी। इसी दौरान मिट्टी से एक घड़े में चांदी के सिक्के निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिंडरा तहसीलदार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. सुभाष के मुताबिक, घड़े से 245 सिक्के बरामद हुए हैं। सभी अंग्रेजों के शासनकाल के हैं।
विज्ञापन
अनुमान है कि सिक्के 1874 से 1879 के बीच हैं। उस समय रानी विक्टोरिया के शासन था और यह क्षेत्र व्यापारिक पथ हुआ करता था। इसी कारण पहले भी इसी क्षेत्र के अनेई व कुरु में भी इसी तरह के चांदी के सिक्के मिल चुके हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से यह सिक्के महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
उधर, बड़ागांव थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ सिक्के लेकर एक मजदूर फरार हो गया है। मकान में काम कर रहे अन्य मजदूरों से जानकारी लेकर मजदूर को चिह्नित कर सिक्के बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।