फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 thousand children up to five years are waiting for vaccination

Varanasi News: पांच साल तक के 14 हजार बच्चों को टीकाकरण का इंतजार

Mon, 25 Dec 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
14 thousand children up to five years are waiting for vaccination
वाराणसी। जिले में पांच साल तक के ऐसे 14 हजार से अधिक बच्चे हैं, जिनको अब तक टीका नहीं लगाया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रतिरक्षित करने की तैयारी चल रही है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले केवल दो दिन बुधवार और शनिवार को टीका लगाया जाता था, लेकिन अब पूरे सप्ताह टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जन्म से 16 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है लेकिन पांच साल तक के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच साल तक के कुल 67966 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल 23 से मार्च 2024 तक) में रखा गया था। 15 दिसंबर तक 53600 का टीकाकरण तो हो चुका है, लेकिन अभी भी 14366 बच्चों को टीका लगाया जाना बाकी है। ये सभी बच्चे पांच साल तक की उम्र वाले हैं।
विज्ञापन


दिसंबर का 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्या ने बताया कि दिसंबर महीने तक का जो लक्ष्य था, वो 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। अब लक्ष्य पूरा करने के लिए तीन महीने का समय बचा है। ऐसे में हर महीने 4250 बच्चों को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


110 परिवार नहीं लगवाना चाहते हैं बच्चों को टीका
जिले में 110 ऐसे परिवार भी हैं, जो अपने बच्चों को टीका नहीं लगवाना चाहते हैं। इसमें मदनपुरा, लोहता, बजरडीहा, लल्लापुरा, बर्करी कुंड जैतपुरा सहित अन्य इलाके हैं, जहां टीका लगाने के लिए जाने वाली टीम को भी वापस होना पड़ता है। इन परिवारों में भी करीब 500 ऐसे बच्चे हैं, जिनको अब तक एक भी टीका नहीं लग सका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि यूनिसेफ की टीम के साथ मिलकर घर-घर पहुंचकर परिवारों को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक कर लोगों को बच्चों को टीका लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीका न लगवाने वाले परिवारों की संख्या 143 थी, लेकिन करीब 33 परिवारों ने बच्चों को टीकाकरण करवाने का निर्णय लेते हुए उन्हें टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed