{"_id":"5f5288218ebc3e5472004376","slug":"14-lakh-cheated-by-befriending-the-girl-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर ऐसे हड़प लिए 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, फिर ऐसे हड़प लिए 14 लाख
Sat, 05 Sep 2020 12:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताकर एक जालसाज ने वाराणसी की एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की। इसके बाद उपहार भेजने, न लेने और मनी लांड्रिंग के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 14 लाख रुपये ऐंठ लिया। प्रकरण को लेकर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शिवपुर बाजार निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक अपराध को प्रार्थना पत्र दिया था। उनके अनुसार उनकी पुत्री बीकॉम कर रही है। उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का मैसेज आया। मैसेज करने वाले व्यक्ति का नाम हैरी बैकफोर्ड लिखा था। उसने उनकी पुत्री को बताया कि वह ब्रिटिश एयरवेज में पायलट है। उसके परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। कुछ दिनों बाद उसने पुत्री से कहा कि वह इंस्टाग्राम ज्यादा नहीं चलाता तो क्या वह व्हाट्सएप पर बात कर सकते हैं। फिर दोनों की व्हाट्सएप पर बात होने लगी।
विज्ञापन
इसके कुछ दिन बाद उसने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहा कि वह उसकी अच्छी दोस्त है तो वह उसे कुछ तोहफा भेजना चाहता है। पुत्री के मना करने के बावजूद भी उसने आठ अगस्त को एक बिल भेजा। जिसमें उसकी भेजी हुई वस्तुओं के नाम और उन्हें भेजने का खर्च लिखा था। उस लिस्ट में एक फोन, तीन घडि़यां, एक गहने का लिफाफा, टेबलेट और हैंडबैग था। यह सब देख कर उनकी पुत्री दंग रह गई। उसने सब कुछ रिटर्न करने को कहा, परंतु उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
10 अगस्त को उनकी पुत्री को एक महिला का फोन आया। उसने उनकी पुत्री से कहा कि मैं कस्टम डिपार्टमेंट से बात कर रही हूं और आपका कुछ सामान लंदन से आया है। जिसके लिए आपको कस्टम चार्ज देना होगा। फिर, उन्होंने उनकी पुत्री के व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर बताया कि उस सामान में कुछ विदेशी मुद्रा और कीमती गहने हैं और उसके कारण उस पर मनी लांड्रिंग का आरोप लग सकता है। इससे बचने के लिए कुछ पैसे जमा करने पड़ेंगे, नहीं तो वह उनकी पुत्री को गिरफ्तार करवा देंगे। यह सब सुनकर उनकी पुत्री बहुत डर गई। इसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लगभग 14 लाख रुपये धोखाधड़ी से ले लिया गया।