फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 complaints related to streetlights, roads, sewerage and encroachment were received in the public hearing.

Varanasi News: जनसुनवाई में स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीवर और अतिक्रमण संंबंधी 14 शिकायतें आईं

Wed, 07 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
14 complaints related to streetlights, roads, sewerage and encroachment were received in the public hearing.
रघुवंशपुरी काॅलोनी के शुभम यादव ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से गुहार लगाई कि उनके क्षेत्र में अंधेरा रहता है। यहां स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं। यहां की सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस पर नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। मंगलवार को नगर निगम में हुई संभव की जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने 14 शिकायतें सुनीं। समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायती पत्र भेजे। जनसुनवाई में सारनाथ के अरुण कुमार श्रीवास्तव ने गली मरम्मत, सुसुवाही के अशोक कुमार सिंह ने सीवर, भेलूपुर के प्रदीप कुमार ने इंटरलाॅकिंग, मुकीमगंज के शुभम कुमार ने अतिक्रमण से जुड़ी शिकायत की। इसी प्रकार अशोकपुरम काॅलोनी के सुनील कुमार ने सड़क और सीवर, तेलियाबाग के पंकज गुप्ता ने सड़क व सीवर, भेलूपुर के महेंद्र प्रसाद ने भुगतान, भेलूपुर के राजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियुक्ति से जुड़े शिकायती पत्र दिए। यशोदानगर के हेमंत कुमार राय ने सीवर, वैष्णवीपुरम कॉलोनी की निशा सिंह ने सीवर, छित्तूपुर की पुष्पा सिंह ने मकान टैक्स, छित्तूपुर के अजीत ने वरासत से जुड़ी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed