फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   139 examinees of Shastri and Acharya left the examination

शास्त्री और आचार्य के 139 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
139 examinees of Shastri and Acharya left the examination
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री, आचार्य के साथ ही पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं वाराणसी में 72 समेत देश भर में बने 349 केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गई। परिसर के साथ ही यूपी और उसके बाहर बने केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। 28 जुलाई से कॉपियां जमा होने लगेंगी। शुचिता और पारदर्शिता के लिहाज से कैमरे की नजर में परीक्षा कराई जा रही है। जिस हॉल में कॉपियां रखवाई जाएंगी, वहां भी सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में दो पाली (सुबह 7 से 10 और दोपहर 2 से 5 बजे तक) में कराई गई। पहले दिन शास्त्री और आचार्य के 1522 परीक्षार्थियों में 139 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में केंद्राध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय की देखरेख में शास्त्री प्रथम में 511 में 455 और शास्त्री तृतीय में 368 में 358 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली के केंद्राध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय, सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि शास्त्री द्वितीय, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर में कुल 643 परीक्षार्थियों में 570 शामिल हुए। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी देने के साथ ही संबंधित जिले के डीएम, एसएसपी को भी पत्र भेजा गया है। उड़ाका दल की टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed