फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   132 hot spots made to prevent mosquitoes in varanasi special campaign will run from 1 July

Varanasi: मच्छरों से बचाव के लिए बने 132 हॉट स्पॉट, एक जुलाई से चलेगा विशेष अभियान

Thu, 22 Jun 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

डेंगू, मलेरिया सहित कई मच्छरजनित बीमारियां होने का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए वाराणसी जिले में 132 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। इन इलाकों में एक जुलाई से विशेष अभियान चलाकर दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। 

विज्ञापन
132 hot spots made to prevent mosquitoes in varanasi special campaign will run from 1 July
मच्छर - फोटो : iStock

विस्तार

बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस वजह से डेंगू, मलेरिया सहित कई मच्छरजनित बीमारियां होने का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए वाराणसी जिले में  132 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 70, ग्रामीण इलाके के 62 क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इन इलाकों में एक जुलाई से विशेष अभियान चलाकर दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ कार्यालय में हुई  बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडेय ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

16 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम

अभियान में 16 बेसिक हेल्थ वर्कर, 19 सुपरवाइजर व 12 मलेरिया निरीक्षकों के साथ ही शहरी क्षेत्र में 605 व ग्रामीण क्षेत्र में 2028 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। पहले चरण में एक से 16 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम होंगे जबकि दूसरे चरण में 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा मच्छरों से बचाव

- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- मच्छररोधी क्रीम लगाने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर के आसपास अधिक समय तक कहीं पानी जमा न होने दें।
- घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed