फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   132 Brahmin couples were honored and given a feast at the Tridev Temple

Varanasi News: त्रिदेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास पर 132 ब्राह्मण युगलों का सम्मान

Mon, 08 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
132 Brahmin couples were honored and given a feast at the Tridev Temple
पुरुषोत्तम मास में त्रिदेव मंदिर में 132 भूदेव युगल को भोज करा कर किया गया सम्मान।वाराणसी लंक
त्रिदेव मंदिर दुर्गाकुंड में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर 132 ब्राह्मण युगलों को सम्मानित किया गया। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से रविवार को इन युगलों को विधिवत भोज कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत तीनों विग्रहों रानी सती, सालासर हनुमान जी और खाटू श्याम जी की स्वदेशी फूलों से अलौकिक झांकी सजाकर हुई। इसके बाद अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। आचार्य अखिलेश त्रिवेदी और अरविंद शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। 132 ब्राह्मण युगलों को आसन पर बैठाकर सेवा सत्कार के बाद भोजन कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल और अनूप सराफ सहित सदस्यों ने ब्राह्मण युगलों को टीका लगाया। उन्हें दक्षिणा, धोती-कुर्ता, दुपट्टा और बैग के साथ साड़ी, ब्लाउज और बैग भेंट किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी को छाता देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया कि पावन पुरुषोत्तम मास में ब्राह्मणों की सेवा करनी चाहिए। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि पिछले दो रविवार से ये आयोजन किया जा रहा है। इनमें कुल 66 ब्राह्मण जोड़ों का सम्मान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed