फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   132 athletes registered for Wushu training; begins today.

Varanasi News: वुशू प्रशिक्षण के लिए 132 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, आज से शुरू

Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
132 athletes registered for Wushu training; begins today.
जिला वूशु संघ की ओर से परमानंदपुर में वूशु का साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हुआ। इसमें प्रशिक्षण के लिए 132 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। यह शिविर बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, लोढ़ान में लगाया गया है।
विज्ञापन

वूशु प्रशिक्षक गोपाल ने बताया कि वूशु युवा बालक-बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा और शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम है। यहां नियमित रूप से खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वे खेल के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी प्राप्त कर रहे हैं। कोचिंग में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई खिलाड़ियों ने विभिन्न जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रशिक्षकों का कहना है कि वूशु केवल एक खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों में आत्मरक्षा की क्षमता, शारीरिक फिटनेस, एकाग्रता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। विशेष रूप से बालिकाओं में वूशु प्रशिक्षण के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। प्रशिक्षण में शामिल कई खिलाड़ी पुलिस और सीआरपीएफ में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed