{"_id":"5cd98b5fbdec220700633770","slug":"131557760863-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गैस से चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में कुएं की जहरीली
गैस से चार युवकों की मौत
नंदगंज थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में सोमवार की सुबह कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शव बाहर निकाले।
इलाके के बूढ़नपुर गांव निवासी रमेश राम के घर के पास स्थित कुआं गंदगी से पटा पड़ा है। कुएं के पास लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। रमेश को संदेह था कि कुएं की गंदगी की वजह से हैंडपंप में गंदा पानी आ रहा है। उसने पुत्र इंद्रजीत (26) से इसकी चर्चा की थी। इस पर सोमवार की सुबह करीब नौ बजे इंद्रजीत ने कुएं की सफाई के लिए रस्सी में लोहे का कांटा बांधकर डाला था। इस दौरान कुएं से जहरीली गैस निकलने लगी और झांकते समय इंद्रजीत को चक्कर आ गया और वह कुएं में गिर गया। यह देख छोटा भाई पंकज राम (20) पहुंचा और कुएं में भाई को देखने लगा। लेकिन, जहरीली गैस के चलते वह भी चक्कर खाकर कुएं में गिर गया। शोर सुनकर पड़ोसी स्व. रामअवतार राम का बेटा रामाश्रय राम (20) और रामवृक्ष का पुत्र मनोज राम (32) भी पहुंचे और झांकने लगे, लेकिन गैस की वजह से ये दोनों भी कुएं में गिर गए। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण युवकों को कुएं से निकालने में जुट गए। रस्सी के सहारे मनोज को बाहर निकाला। तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस मनोज को अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फायर कर्मियों ने कुएं का पानी निकालकर सभी शवों को बाहर निकाला।
---