फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मस्जिदों में उमड़े रोजदार, दुआख्वानी

मस्जिदों में उमड़े रोजदार, दुआख्वानी

Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
मस्जिदों में उमड़े रोजदार, दुआख्वानी
वाराणसी। रमजान के पहले रोजे पर मंगलवार को रोजेदारों का हुजूम मस्जिदों में उमड़ पड़ा। इस दौरान मुबारक महीने की पूरी रौनक शहर के मुस्लिम बाहुल इलाकों में देखने को मिली। बड़ी संख्या में रोजेदार करीब पंद्रह घंटे तक भूख, प्यास और गर्मी को बर्दाश्त करते हुए इबादत करते रहे। सूरज डूबने के साथ ही मस्जिदों से अजान की आवाज आनी शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने खजूर और पानी के साथ इफ्तार किया। उधर मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

मुस्लिम इलाकों में रमजान के पहले दिन से ही चहल-पहल देखने को मिली। इफ्तार करने के बाद चाय-पान की दुकानों पर रोजेदार पहुंचे। जबकि खजूर, सेवई, फल, मेवा आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही। इशा की नमाज के बाद तरावीह पढ़ने के लिए लोग मस्जिदों में पहुंचे। शहर में लाखों मुसलमानों ने रमजान का इस्तकबाल पूरे जोश से किया। सभी ने रोजा खोलने के लिए अपने मनपसंद के सामान खरीदा। उधर शिया मस्जिदों में इफ्तार के बाद मजलिसों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि शहर में लोग तरावीह की नमाज अदा करने के लिए घंटों इबादत में शामिल रहते हैं। बताया कि ये साल मौला अली की शहादत के 1400 साल पूरा होने पर पूरे महीने उनका गम मजलिसों और मातम के जरिए मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed