फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बदले मौसम के चलते भी लोगों को झेलनी पड़ी बिजली कटौती

बदले मौसम के चलते भी लोगों को झेलनी पड़ी बिजली कटौती

Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बदले मौसम के चलते भी लोगों को झेलनी पड़ी बिजली कटौती
वाराणसी। मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। कई क्षेत्रों में बिजली आती जाती रही। शाम को बिगड़े मौसम से कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। इससे लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पारा बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग और उसके चलते ट्रिपिंग की समस्या से आमजन को दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि पूरे दिन 5-10 मिनट के लिए बिजली आती जाती रही। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। कई क्षेत्रों में बिजली न होने के चलते पानी की समस्या से भी आम लोगों को जूझना पड़ा। हालत यह रही कि लोगों के एसी व फ्रिज भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे थे। मंडुवाडीह व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली का आना जाना शुरू हो गया। दोपहर में बिजली कटने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। इसके अलावा जैतपुरा, कज्जाकपुरा, लहरतारा, बौलिया, लोहता, जगतगंज, कोनिया, बड़ा लालपुर, सोनिया, औरंगाबाद व वरुणापार क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या आम रही। शाम को चली तेज हवाओं के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इससे बिजली की समस्या और भी गंभीर हो गई। कैंट रेलवे स्टेशन पर भी शाम को बिजली कट गई।
विज्ञापन

भदैनी क्षेत्र में गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते भदैनी व आसपास के क्षेत्रों के लोग गर्मी में घंटों परेशान रहे। बाद में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed