फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देश न तो रुकेगा और न ही प्रगति थमेगी: प्रधानमंत्री

देश न तो रुकेगा और न ही प्रगति थमेगी: प्रधानमंत्री

Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
देश न तो रुकेगा और न ही प्रगति थमेगी: प्रधानमंत्री
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महानगर भाजपा की ओर से गुरुवार को नागरी नाटक मंडली में भी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान इंटरनेट में समस्या के कारण कई कार्यकर्ता कुछ देर बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश भर के 15 हजार स्थानों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का वीर जवान सीमा के बाहर जाकर अपना पराक्रम दिखा रहा है, लेकिन इस तरह की घटना से न तो देश रुकेगा और न ही प्रगति थमेगी। इसलिए देशवासियों से आग्रह है कि राष्ट्र निर्माण में जिसे जो दायित्व मिला है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करे। उन्होंने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से कहा कि आप प्रतिदिन दस परिवारों को जोड़े और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। ये परीक्षा की घड़ी है। नमो एप डाउनलोड करें, लोगों को कराएं और उनके मन की बातों को जानें। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, सुधीर मिश्रा, विद्या सागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि अगले दो माह पूरे विश्व की नजर भारत पर होगी। यह चुनाव दो संस्कृतियों के बीच होगा। एक ओर भाजपा की राष्ट्रवाद, विनम्रता, सादगी और सरलता और दूसरी ओर कांग्रेस का वंशवाद होगा। मुझे विश्वास है कि जनता भाजपा को फिर से देश की सेवा का मौका देगी। मंडली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed