{"_id":"5c6c6ba5bdec225213320d54","slug":"131550609317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी-डे केयर शुरू, मई से मिलेगी भर्ती-सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी-डे केयर शुरू, मई से मिलेगी भर्ती-सर्जरी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू की सुंदर बगिया में बनाए गए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में ओपीडी और डे केयर की सुविधा शुरू हो गई है। एक मई से यहां कैंसर के मरीजों की सर्जरी और रेडिएशन के साथ ही भर्ती की सुविधा भी मिलने लगेगी। एक जून से अस्पताल का पूर्ण रूप से संचालन शुरू होगा। यहां वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिसके लिए मरीजों को टाटा कैंसर संस्थान मुंबई सहित अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। अनुमान के मुताबिक यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत से 24 हजार से अधिक मरीज हर साल कैंसर का इलाज कराने मुंबई जाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदघाटन के बाद अब यहां मरीजों की सुविधाएं जल्द ही बढ़ाई जाएंगी। 350 बेड वाले संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। जल्द ही यहां साइक्लोट्रोन मशीन से रेडियो आइसोटोप दवा तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है। अब तक यह दवा टाटा कैंसर संस्थान से मंगानी पड़ती थीं। टाटा कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरए बाडवा के मुताबिक, महामना कैंसर संस्थान में ब्लड कैंसर, हड्डी में कैंसर और बच्चों का इलाज नहीं होगा। इनका इलाज 140 बेड वाले लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कराया जाएगा। यहां जांच, इलाज की सुविधाएं हैं और अगर जरूरत पड़ी तो मुंबई भेजकर वहां भी इलाज कराया जाएगा।
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए चार वर्ग बनाए गए हैं। बीपीएल श्रेणी से शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि दूसरे वर्ग के इलाज कराने वालों को केवल पांच प्रतिशत भुगतान करना होगा। तीसरे वर्ग के मरीजों को पूरा भुगतान करना होगा। चौथे वर्ग में शामिल मरीजों को इलाज पर आने वाले खर्च से 40 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
देश में जल्द ही 10 और कैंसर संस्थान बन जाएंगे। उद्घाटन समारोह में आए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने बताया कि कई जगहों पर काम शुरू हो गया है जबकि कुछ जगहों पर काम होना बाकी है। समय के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ रही हैं।