फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम गेस्ट हाउस में चखेंगे लंगर, टेंट का डिजाइन बदला

पीएम गेस्ट हाउस में चखेंगे लंगर, टेंट का डिजाइन बदला

Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पीएम गेस्ट हाउस में चखेंगे लंगर, टेंट का डिजाइन बदला
वाराणसी। सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र का माहौल मेले जैसा हो गया है। रविदास मेले के लिए बृहस्पतिवार शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए। पंजाब से 16 फरवरी को स्पेशल ट्रेन चलेगी। डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास महाराज इसी ट्रेन से आएंगे। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आएंगे। 15 से 22 फरवरी तक चलने वाले मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजाब के अलावा देश के कोने-कोने से और विदेश से भी आएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीएचयू हेलीपैड पर उतरेंगे और कार से मंदिर पहुंचेंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद सत्संग में शामिल होंगे। यहां से निकल कर पीएम गेस्ट हाउस में मंदिर प्रबंधन से जुड़े चुनिंदा लोगों के साथ पांत में बैठकर लंगर चखेंगे। इसके लिए गेस्ट हाउस खाली कराया जा रहा है। पीएम मंदिर में रखे रविदास महाराज की कठौती का भी दर्शन करेंगे। मंदिर से सत्संग स्थल तक लोगों का प्रवेश सुबह 10 बजे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी वीएस मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लगने वाले टेंट में सुरक्षा के लिए जरूरी डी बनाने में परेशानी आ रही थी। इसलिए कमिश्नर ने सत्संग स्थल पर बन रहे पीएम के मंच की ऊंचाई जमीन से छह फिट ऊपर रखने का निर्देश दिया। सत्संग पंडाल के बगल में पांच फीट की बैरिकेडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादे वेश में पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी और एटीएस के जवान तैनात रहेंगे। सत्संग स्थल के कार्यक्रम को देखने के लिए जगह जगह टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने खराब मौसम को देखकर वाटर प्रूफ पंडाल बनाने का निर्देश दिया। पंडाल जाने वाले मार्ग पर दो प्रवेश द्वारों के लिए अस्थायी सड़क बनाई गई है। एक द्वार वीआईपी के लिए होगा। दूसरे द्वार से संगत जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर लगीं अस्थायी दुकानों को देखकर इंस्पेक्टर लंका को आईजी ने फटकार लगाई। कहा कि दोबारा निरीक्षण के समय पटरियां खाली होनी चाहिए। सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों व केबल को सही करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल पर ट्रकों से पहुंचा खाद्यान्न
श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुक्रवार से शुरू कर दिया जाएगा। लंगर के लिए कार्यक्रम स्थल पर 350 टन आटा और 400 क्विंटल चावल पहुंच गया है। मेला क्षेत्र में चार लाख श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। नि:शुल्क भोजन और चिकित्सा की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed