{"_id":"5c5c96debdec2273ed39b806","slug":"131549571806-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर ट्रिप, पूरी रात अंधेरे में रही पुरानी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर ट्रिप, पूरी रात अंधेरे में रही पुरानी काशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ट्रांसफार्मर ट्रिप होने की वजह से पुरानी काशी में बुधवार की पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह भी बिजली नहीं आने से पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। उधर, बृहस्पतिवार को शट डाउन के चलते मंडुवाडीह, राजातालाब, सुंदरपुर उपकेंद्र से जुड़े शहर के एक तिहाई हिस्से में पूरे दिन बिजली कटौती की गई।
पक्का महाल क्षेत्र का ट्रांसफार्मर रात में ट्रिप हो गया। उपकेंद्र के कर्मचारी सारी रात फाल्ट खोजते रहे लेकिन पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद फाल्ट मिलने के बाद इस गड़बड़ी को दूर किया जा सका। इसके साथ ही मछोदरी, मैदागिन, टाउनहाल, चौक, पांडेयपुर, सांस्कृतिक संकुल, लेढ़ुपुर उपकेंद्र से जुड़े सारनाथ, वरुणापार में भी पूरी रात अंधकार छाया रहा और सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार की सुबह यहां व्यवस्था सुचारु हुई। बृहस्पतिवार को चितईपुर, सामने घाट, गढ़वा घाट, छित्तूपुर, अशोकपुरम में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शट डाउन के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सड़कों के चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते डीपीएच और राजातालाब से उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 से तीन बजे तक शट डाउन रहेगा। करौंदी और मंडुवाडीह उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10.30 बजे से अपराह्न चार बजे तक शट डाउन रहेगा।