{"_id":"5c5c96c7bdec223604735009","slug":"131549571783-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की घटनाओं में कमी लाएंगे अग्नि सचेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की घटनाओं में कमी लाएंगे अग्नि सचेतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आग की घटनाआें में कमी लाने के लिए अग्नि सचेतकोें के तौर पर स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। शहर आए डीजी फायर सर्विस बिश्वजीत महापात्र ने गुरुवार को यह बात कही। कहा कि 25 से 40 वर्ष की उम्र के अग्नि सचेतकों को इस तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा कि वो आग लगने पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले स्थिति को नियंत्रित कर जानमाल के नुकसान में कमी लाएं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अग्नि सचेतकों का चयन प्रधान और पार्षदों की मदद से किया जाएगा।
डीजी फायर सर्विस ने कहा कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी दमकल वाहनों और फायर एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में तेजी लाएं। बहुमंजिली इमारतों, स्कूल, कॉलेज, मॉल, होटलों और अस्पतालों के साथ ही कारखानों का समय-समय पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण करें। बताया कि व्यावसायिक भवनों को आवेदन के 15 दिन के भीतर ऑनलाइन एनओसी की सुविधा दी गई है। इससे भागदौड़ से मुक्ति मिलने के साथ ही कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे पहले डीजी फायर सर्विस ने चेतगंज फायर स्टेशन का निरीक्षण किया।