{"_id":"5c48cd61bdec22736f4a72c8","slug":"131548275041-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश नहीं देश की ताकत बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश नहीं देश की ताकत बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि निवेश के लिए नहीं बल्कि देश की ताकत बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन कराया गया। 90 देशों के 7228 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया। इससे अधिक प्रवासियों ने हिस्सा लिया। कुंभ और गणतंत्र दिवस के लिए तीन-तीन हजार प्रवासियों ने जाने की इच्छा जताई। अमेरिका और मलेशिया से बड़े समूह में प्रवासी आए। कुंभ को देखते हुए इस प्रकार ऐसा आयोजन किया गया ताकि उन्हें काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद कुंभ दर्शन और बाद में दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनाया जाएगा।
बुधवार को बड़ा लालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल में बने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि 72 अरब डालर प्रवासियों से आता है। कई प्रवासी भारत को अपना योगदान देना चाहते हैं। इसमें पैसे का नहीं बल्कि उनके अनुभव और सुझाव लेते हैं। पैनल डिस्कसन के माध्यम से प्रवासियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा और सुझाव लिए गए। इस बार प्लेनरी सेशन में शिकायतें नहीं सुझाव लिए गए। प्रवासियों के वोटिंग के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग से जुड़ा मामला है। उनके निर्णय के बाद विदेश मंत्रालय देखेगा। 15 वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक हुआ। मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने काफी प्रेरणा दी। भारत को जानो आनलाइन प्रतियोगिता में 40 हजार प्रवासियों ने हिस्सा लिया। प्रवासियों को प्रदर्शनी के जरिए प्राचीन भारत और नए भारत का दर्शन कराया गया।
इनसेट
स्वाति सिंह ने दिया धन्यवाद
प्रदेश की एनआरआई मंत्री स्वाति सिंह ने काशी में कार्यक्रम कराने के लिए केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया। कांग्रेस का महासचिव प्रियंका गांधी को बनाने के सवाल पर कहा कि हर पार्टी चुनाव की तैयारी करती है। इस बारे में बाद में बात करूंगी।