फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बेकार सामान से बनाए आकर्षक मॉडल

बेकार सामान से बनाए आकर्षक मॉडल

Wed, 23 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बेकार सामान से बनाए आकर्षक मॉडल
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सृष्टि के दूसरे दिन युवा कृषि वैज्ञानिकों ने बेकार सामान की मदद से कई आकर्षक मॉडल बनाकर दिल जीत लिए। इसमें किसी ने प्लास्टिक के बेकार सामान, कागज की सहायता से दीवाल घड़ी तो किसी ने पॉलिथीन से घर में सजाने वाले गमले सहित अन्य सजावटी सामान तैयार कर उसकी प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हाथ पर आकर्षक डिजाइन सजाकर सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

संकाय की ओर से 24 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में गायन, वादन, नृत्य, मूक अभिनय, रैंप वॉक सहित कई कार्यक्रमों में प्रतिभागियों का हुनर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मेंहदी और स्केचिंग के साथ प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। मेंहदी प्रतियोगिता में जहां नए डिजाइन देखने को मिले वहीं स्केचिंग के माध्यम से प्रतिभागियों ने कैनवास पर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण पर चित्र बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण आदि के प्रति जागरूक किया। शताब्दी कृषि सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता, मूक अभिनय में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर जीत की दावेदारी प्रस्तुत की। दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि सस्य विज्ञान विभाग के प्रो. एमके सिंह, और कवक एवं पादप रोग विभाग के प्रो. बीके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में पूरे मनोयोग के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। छात्र सलाहकार डॉ. कल्याण घड़ेई के निर्देशन में चल रहे कार्यक्रम में देवरथी, सौरभ, दीक्षा, वाही, वेदांत पाटिल और पवन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कविता लेखन में बरनाना, भाषण में पंकज अव्वल
सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान हुई कविता लेखन की प्रतियोगिता में बरनाना मैत्रो ने पहला स्थान हासिल किया जबकि विशाल साधु और सेल्वीया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उधर, भाषण प्रतियोगिता में पंकज सिंह को पहला, रिषभ शुक्ला को दूसरा और स्वाती सुमन को तीसरा स्थान मिला। समारोह के पुरस्कार वितरण समारोह के दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed