{"_id":"5c37aebabdec22736b5e8a28","slug":"131547153082-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती भवन में राज्यपाल ने देखीं पांडुलिपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती भवन में राज्यपाल ने देखीं पांडुलिपियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर यहां सरस्वती भवन में रखी पांडुलिपियों को देखा। उन्होंने हस्तलिखित, स्वर्णपत्र सहित अलग-अलग रखी पांडुलिपियों को देखने के बाद इन्हें ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण और डिजिटलाइजेशन को जरूरी बताया।
विश्वविद्यालय में शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे राज्यपाल ने सरस्वती भवन में श्रीमदभगवतगीता, श्रुति विकास, सामुद्रीकण, दुर्गासप्तसती, जिन चंद सूरी प्रशस्ति पत्र, शेक्सपीयर कंपलीट वर्क्स आफ विलियम, फ्रेंच इंगलिश डिक्शेनरी के साथ ही वाल्मीकि रामायण के अंग्रेजी अनुवाद, मराठी लिपि में अमृत सागर की पांडुलिपियां देखीं। इसके अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया, मैथिली, गुरुमुखी, अरबी-फारसी में रखी पांडुलिपियों, अभिज्ञान शांकुतलम के जर्मन, फ्रेंच अनुवाद का अवलोकन किया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रतिकु लपति प्रो. हेतराम कछवाह, डॉ. पदमाकर मिश्र, डॉ.सूर्यकांत, कुलसचिव राजबहादुर, लालजी मिश्र आदि मौजूद रहे।
तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दी बधाई
भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने गई विश्वविद्यालय की टीम को राज्यपाल रामनाईक ने बधाई दी। सरस्वती भवन मुख्य द्वार पर राज्यपाल ने प्रतियोगिता में विजयी आशुतोष मिश्र, शिवम केशरी, आदित्य कुमार, प्रीति खरवार, खुशबू खरवार को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को तीन सिल्वर, दो ब्रॉंज मेडल मिला।